Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रबी फसल की सिंचाई के लिए नहरों की सिल्ट सफाई प्राथमिकता पर समय से पूर्ण कराया जाय— जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 12 अक्टूबर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 में रबी 1434 फसली से पूर्व प्रस्तावित नहरों की सिल्ट सफाई के संबंध में गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की कुल 524.83 किलोमीटर नहरों की सिल्ट सफाई के प्रस्ताव पर चर्चा की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संपूर्ण नहरों की सफाई का कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को रबी की फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सफाई कार्य में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। सभी नहरों के टेल तक पानी समय पहुंचाया जाय। इसी के साथ ही साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि कराए गए कार्यों का सत्यापन जिलास्तरीय अधिकारियों से अनिवार्य रूप से कराया जाए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप आगामी रबी फसल की सिंचाई से पूर्व नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
बैठक मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सहित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

सोमवार, 12 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp