
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 13 अक्टूबर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु के साथ IGRS पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त करने वाले विभागों को विशेष सुधार लाने तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।









