
जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से की जनसुनवाई
(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर 24 अक्टूबर 2026।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने थाना बेवाना में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह के साथ जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी प्रकरणों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से ध्यान में रखते हुए निर्धारित समयसीमा में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार अकबरपुर श्रीमती दिव्या भारती वर्मा सहित राजस्व एवं एवं पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











