Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवा उत्सव में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन प्रतियोगियों ने लिया भाग

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 28 अक्टूबर 2026। जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रा.वि. विकास दल ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के कल्चरल ट्रैक (राष्ट्रीय युवा उत्सव-2027) के क्रम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, अंबेडकरनगर द्वारा युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन आज रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर, अंबेडकरनगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय, अध्यक्ष/ प्रशासक जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर किया गया।

युवाओं को लोक कला, लोक संगीत, परंपराओं, मान्यताओं, मूल्यों एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने तथा विलुप्त होती लोक परंपराओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस युवा उत्सव में लोकगीत (समूह), लोकनृत्य (समूह), नुक्कड़ नाटक (समूह), कविता लेखन , पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त युवा के जरिए युवा फॉर विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अकबरपुर ने प्रथम स्थान तथा आदर्श जनता इंटर कॉलेज, टांडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में गौरव शुक्ला एवं उनकी टीम ने प्रथम स्थान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टांडा ने द्वितीय तथा रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक विधा में अकबरपुर की गब्बर गैंग ने प्रथम स्थान, कविता लेखन प्रतियोगिता में शशांक निवासी अकबरपुर ने प्रथम एवं शाइस्ता निवासी टांडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पाण्डेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य का विशेष महत्व है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम पाण्डेय ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष/प्रशासक जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा ने भी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp