Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेगा कैम्प के सफल आयोजन हेतु आयोजित हुई समीक्षा बैठक व तहसील जलालपुर में आयोजित हुआ प्री-लघु शिविर

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • 01 नवंबर को लोहिया भवन में आमजन के विधिक सशक्तीकरण हेतु एवं आमजन को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाये जाने हेतु वृहद विधिक साक्षरता / सेवा शिविर का होगा आयोजन

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। कार्यपालक अध्यक्ष महोदय, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार दिनांक 1 नवंबर को जनपद अंबेडकरनगर में आमजन के विधिक सशक्तीकरण हेतु एवं आमजन को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाये जाने हेतु वृहद विधिक साक्षरता / सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त वृहद विधिक साक्षरता / सेवा शिविर आयोजन के अंतर्गत दिनांक 1 नवंबर को लोहिया भवन अंबेडकरनगर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा एवं योजनाओं का लाभ निर्बल वर्ग, दिव्यांग, बच्चे, महिलायें, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आदि को दिलवाया जाना है एवं आमजन को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का लाभ दिलवाते हुये विधिक रूप से सशक्त भी किया जाना है एवं दिनाक 01-11-2026 से पूर्व विभिन्न तिथियों पर तहसील स्तर पर 02 प्री कैम्प आयोजित कर आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाया जायेगा।

उक्त मेगा कैम्प के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आज 29 अक्टूबर को मीटिंग हाल जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर में पवन कुमार शुक्ला अपर जिला प्रथम / अध्यक्ष, कार्यकम आयोजन समिति की अध्यक्षता में एवं श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण गण / प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में रंजीत सिंह, अपरजिलाधिकारी (न्यायिक) / नोडल अधिकारी त्रिनेत्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डा० बद्री नाथ, पशुपालन विभाग, गजेन्द्र कुमार, डूडा विभाग, अनूप कुमार सिंह, जिला विकास कार्यालय, अरूण कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, श्रीमती प्रीती सिंह, जिला प्रोबेशन कार्यालय, प्रदीप उपाध्याय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय, सत्येन्द्र कुमार, उपसंभागीय परिवहन अधिकारी, ध्रुवराज वर्मा, डेयरी विभाग, मनोज कुमार दूबे, जिला दिव्यांगजन कल्याण कार्यालय, अमित कुमार पाण्डेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अरविन्द कुमार सोनकर, श्रम पर्वतन अधिकारी, सन्त पाल, सहायक श्रमायुक्त, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला समन्वयक, दीपकराज, सहायक अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पी०एन०पाण्डेय, यू०पी० नेडा, कृष्ण मोहन उपस्थित आये। पवन कुमार शुक्ला अपर जिला जज प्रथम/अध्यक्ष, कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि दिनांक 1 अक्टूबर को लोहिया भवन में आयोजित होने वाले मेगा कैम्प में अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने हेतु पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करते हुये उन्हे दिनांक 01.11.2026 को लोहिया भवन में आमंत्रित करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस मेगा कैम्प का लाभ मिल सके। श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थिति समस्त से मेगा कैम्प में प्रतिभाग करने, अपने विभागों की योजनाओं एवं लाभों को दर्शाने वाले माध्यमों के साथ स्टाल लगाने हेतु अनुरोध किया गया।

इसके अतिरिक्त 29 अक्टूबर को तहसील जलालपुर में नायब तहसीलदार के समन्वय से एवं पराविधिक स्वयं सेवकों एवं आमजन की उपस्थिति में प्री-लघु शिविर का आयोजन करते हुये बताया गया कि 1 नवंबर को लोहिया भवन अकबरपुर में मेगा कैम्प आयोजित हो रहा है। श्रीमती नीलम वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन से अपील की गई कि दिनांक 1 नवंबर रविवार को आयोजित होने वाले मेगा कैम्प में प्रतिभाग करते हुये लाभ उठायें।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रगति की हुई समीक्षा
आज फोकस में

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रगति की हुई समीक्षा

12 स्टील की पत्तियां, 4 ATM कार्ड, औजार, नकदी व स्विफ्ट डिजायर कार सहित युवक गिरफ्तार
आज फोकस में

12 स्टील की पत्तियां, 4 ATM कार्ड, औजार, नकदी व स्विफ्ट डिजायर कार सहित युवक गिरफ्तार

<span class=मेगा कैम्प के सफल आयोजन हेतु आयोजित हुई समीक्षा बैठक व तहसील जलालपुर में आयोजित हुआ प्री-लघु शिविर">
आज फोकस में

मेगा कैम्प के सफल आयोजन हेतु आयोजित हुई समीक्षा बैठक व तहसील जलालपुर में आयोजित हुआ प्री-लघु शिविर

मुख्यमंत्री युवा कार्यशाला का आयोजन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री युवा कार्यशाला का आयोजन

एमएलसी चुनाव परिणाम: पीएम मोदी के गढ़ में हारी भाजपा, बड़े चेहरों की ताकत भी रही बेअसर,आखिर क्यों?
आज फोकस में

एमएलसी चुनाव परिणाम: पीएम मोदी के गढ़ में हारी भाजपा, बड़े चेहरों की ताकत भी रही बेअसर,आखिर क्यों?

साढ़े चार क्विंटल अवैध विस्फोटक बरामद संचालक गिरफ्तार
आज फोकस में

साढ़े चार क्विंटल अवैध विस्फोटक बरामद संचालक गिरफ्तार

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp