Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर भारत पहुंचकर खूंखार हुआ तूफान अर्नब, दिल्‍ली-यूपी समेत 12 राज्‍यों में कल तांडव, IMD का अलर्ट

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

चक्रवात अर्नब के कमजोर होने की राहत भरी खबर के बीच मौसम ने जो यू-टर्न लिया है, उसने सचमुच सबके होश उड़ा दिए हैं. सोशल मीडिया पर भले ही लोग इस बात से चैन की सांस ले रहे हों कि ये खतरनाक तूफान अब सिर्फ एक डिप्रेशन बनकर रह गया है, लेकिन जरा ग्राउंड जीरो की हकीकत तो देखिए।

Advertisement Box

खतरा अभी टला नहीं है बल्कि नए रूप में सामने आ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का लेटेस्ट अपडेट सीधे तौर पर वार्निंग दे रहा है कि दिल्ली-NCR और यूपी समेत देश के करीब 12 राज्यों में कल का दिन काफी भारी गुजरने वाला है. ऑफिस जाने वाले हो या कॉलेज के चक्कर काटने वाले, आसमान से बरसने वाली आफत और धुआंधार आंधी-तूफान आपकी सारी प्लानिंग पर पानी फेरने के लिए बिल्कुल तैयार बैठे हैं. इसलिए बिना किसी फिल्टर के कहूं तो इस बदलते मौसम को हल्के में बिल्कुल मत लेना, क्योंकि मौसम का मिजाज इस वक्त पूरी तरह से ड्रामाटिक मोड में है. हालांकि ये बारिश पंजाब हरियाणा और यूपी जैसे राज्‍यो में प्रदूषण से कुछ राहत लेकर जरूर आई है.

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में चक्रवात के असर और पश्चिमी विक्षोभ के चलते कल यानी 30 अक्टूबर को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहेगा. आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज हवाएं चलेंगी और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंडक बढ़ेगी.

उत्तर प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कल भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफान का दौर देखने को मिलेगा. IMD के अलर्ट के मुताबिक खासकर पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बिजली गिरने के साथ मूसलाधार बारिश आफत बन सकती है. किसानों और आम लोगों को खुले में जाने से बचने तथा सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि मौसम अचानक करवट ले रहा है.

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार में मौसम का भारी उलटफेर देखने को मिलेगा, जहां उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में कल अत्यधिक भारी बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश, तेज हवाएं और बिजली कड़कने की आशंका है. धान की कटाई कर चुके किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रखने और तुरंत पक्के शेड में ले जाने की हिदायत दी गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp