Written by
Asha Bharti News
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर के शहजादपुर महरुआ मार्ग के पहितीपुर रोड पर डी.डी पैलेस सिनेमा के निकट एक घर में मृत अवस्था में मनोज शर्मा नामक 40 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव पाया गया है। बताया जाता है कि मृतक नशे का आदी हो चुका था घर में एक अन्य पारिवारिक सदस्य के रूप में मृतक की मां रहती थी जानकारों ने बताया मां भी दिमागी रूप से कमजोर है। मृतक की बहन आज मायके में आई थी तो पता चला की उसका भाई मर चुका है और शव घर में पड़ा था,बहन ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।








