Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में जनपद के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन,एक करोड़ मुआवजे की मांग

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अंबेडकरनगर। (आशा भारती नेटवर्क) जालौन जिले की कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार एडवोकेट की अपहरण के बाद हत्या किए जाने के विरोध में मंगलवार को अम्बेडकरनगर के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में दोपहर करीब एक बजे अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।

Advertisement Box

अधिवक्ताओं ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग उठाई। इसके साथ ही प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई घटना पर भी चिंता जताई।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। उन पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए सरकार को सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

इस दौरान सचिव अनिल वर्मा, सह सचिव पूजा वर्मा, पूजा यादव, प्रशांत यादव, अमित यादव, जोगिंदर सिंह, सुरेंद्रनाथ यादव, सीपी सिंह, कपिल देव वर्मा, पवन यादव, संतोष विश्वकर्मा, राम चंदर राजभर, राम सागर यादव, अनिल सिंह, बाबूलाल वर्मा, राजीव सिंह और मानस पटेल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 03 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp