Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

115 धान क्रय केन्द्रों पर 20 अधिकारियों को नामित कर किया गया सत्यापन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  {गिरजा शंकर गुप्ता}
अंबेडकरनगर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम मूल्य योजना के अन्तर्गत जनपद में दिनांक एक नवंबर से धान की खरीद 115 क्रय केन्द्रों के माध्यम से संचालित है। जनपद में संचालित 115 धान क्रय केन्द्रों पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारियों कुल 20 अधिकारियों को नामित कर सत्यापन कराया गया। सत्यापन में क्रय केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, पावर डस्टर एवं एनालिसिस किट पाया गया। सत्यापन रिपोर्ट के क्रय केन्द्र कियाशील पाये गये। आज दिनांक 03.11.2026 को ब्लॉक टाण्डा में धान क्रय केन्द्र- टाण्डा पंचम पर 01 किसान से 44.40 कु० एवं ब्लॉक बसखारी में धान क्रय केन्द्र बसखारी द्वितीय पर 01 किसान से 11.20 कु० कुल 02 किसानों से 55.60 कुन्तल धान की खरीद की गयी है। किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण के सम्बन्ध में खाद्य विभाग के पोर्टल fes.up.gov.in पर शासन द्वारा एग्रीस्टैक के अतिरिक्त भूमि का विवरण जोड़ने का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान बंधु अपने धान विक्रय हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य कामन 2441/ रू0 प्रति कु०. ग्रेड ए- 2461/रू0 प्रति कुन्तल का लाभ प्राप्त करें।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp