Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा धान का उत्पादन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 जिलाधिकारी ने किसान के खेत में पक कर तैयार धान को हसिया से काटा

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 3 नवंबर 2026। जिलाधिकारी ईशा प्रिया द्वारा तहसील आलापुर अन्तर्गत राजस्व ग्राम देवरिया बुजुर्ग में खरीफ़ सीजन की फसल धान की क्रॉप कटिंग cce agri app के माध्यम से की गई तथा उत्पादकता का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसान के खेत में पक कर तैयार धान की फसल को स्वयं काटा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया है।इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा रैंडमली ऑनलाइन चयनित ग्राम देवरिया बुजुर्ग के गाटा संख्या 384 किसान तुफेल अहमद के खेत मे 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज क्षेत्र के अन्तर्गत खरीफ फसल धान की कटाई एवं मड़ाई कर उससे प्राप्त धान का वजन भी कराया गया। क्षेत्रफल (43.30वर्ग मीटर ) मे 21.160किग्रा फसल का उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसके अनुसार प्रति हेक्टेयर उत्पालन 48.8 कुंटल है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उपज के सही आँकड़े शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों से क्षेत्र में उत्पादित की जाने वाली प्रमुख फसलों, धान की विभिन्न किस्मो व उत्पादकता संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई। क्रॉप कटिंग या फसल कटाई के प्रयोग द्वारा क्षेत्र में फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद के कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार कर शासन को भेजे जाते है और इसी आधार पर फसल बीमा धारकों को नुकसान का मुआवजा भी दिया जाता है कृषि विभाग जनपद के समस्त क्षेत्रों के क्रॉप कटिंग के आंकड़ों को संग्रहित करके शासन को भेजता है इसके आधार पर ही जनपद के विभिन्न फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है।

इस मौके पर उप जिला अधिकारी आलापुर तहसीलदार आलापुर नायब तहसीलदार जहांगीरगंज लेखपाल तथा अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 03 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp