Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चैलेन्ज ट्रैक डिस्ट्रिक्ट चैम्पियनशिप (पी०पी०टी राउण्ड) प्रतियोगिता में अंशी सिंह ने मारी बाजी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग (VBYLD)-2027 में जनपद स्तरीय चैलेन्ज ट्रैक डिस्ट्रिक्ट चैम्पियनशिप (पी०पी०टी राउण्ड) के अन्तर्गत निबन्ध लेखन के आधार पर चयनित प्रतिभागियों की (पी०पी०टी राउण्ड) प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18.11.2026 को पूर्वन्ह 10.00 बजे विकास भवन अंबेडकरनगर के सभागार में जिला विकास अधिकारी अंबेडकरनगर श्रीमती सबिता सिंह के कर कमलों द्वारा माता सरस्वती व युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर पाल्यार्मण, पुष्पार्जन एंव दीप प्रजवलन कर किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुश्री सुभाषिनी द्वारा अतिथि का स्वागत एंव अभिनन्दन किया गया उक्त आयोजित (पी०पी०टी राउण्ड) प्रतियोगिता के सम्बन्ध में संक्षिप्त परिचय तथा प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करते हुए शुभकामना दिया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी शुभराजपूत भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार सिंह, ज्योति मौर्य, अजय प्रताप यादव, सुनील यादव का योगदान रहा। इस अवसर पर प्रतियोगिता में सूर्यनाथ, रामदास, राम सागर, अनरूद्ध, अमरजीत, सुशीला, प्रवीण, जगलाल, आदि लोगों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Advertisement Box

जनपद स्तरीय चैलेन्ज ट्रैक डिस्ट्रिक्ट चैम्पियनशिप (पी०पी०टी राउण्ड) प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत पी०पी०टी का वस्तुनिष्ठ और विश्वसनीय मुल्यांकन ज्यूरी सदस्यों वागीस कुमार शुक्ला असि० प्रो० बी०एन० के०बी०पी० कालेज अकबरपुर, श्री राघवेन्द्र मिश्रा असि० प्रो० रमाबाई पी०जी० कालेज अकबरपुर तथा श्रीमती तारा बर्मा प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इ०का० टाण्डा द्वारा सारगर्भित, स्वस्थ्य एवं विश्वसनीयता परक मुल्यांकन किया गया। जिसमें 06 प्रतिभागी विजेता घोषित किये गये। प्रथम अंशी सिंह अकबरपुर, द्वितीय शनी कुमार अकबरपुर, तृतीय सरिता बसखारी, चर्तुथ अभिनय कुमार भीटी, पंचम् शिवम कुमार जलालपुर एंव षष्टम् अरूण कुमार जहाँगीरगंज को प्रमाण पत्र एंव पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जबकि सान्तवना पुरस्कार तुबा फातिमा को मिला। जनपद स्तर से चयनित 6 प्रतिभागियों द्वारा 03-03 प्रतिभागियों की 2 टीम के रूप में राज्य स्तर पर आयोजित राज्य स्तरीय पी०पी०टी० राउण्ड प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व किया जायेगा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी अंबेडकरनगर।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp