Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश – जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जनपदीय सलाहकार समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों से संबंधित आवेदनों पर विचार-विमर्श कर अनुमति, स्वीकृति एवं अन्य आवश्यक निर्णय लिए गए

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 19 नवम्बर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में प्रसव पूर्व निदान तकनीक विनियमन एवं दुरुपयोग निवारण अधिनियम (पीसीपीएनडीटी) के अंतर्गत गठित जनपदीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. मनोज कुमार सिंह द्वारा समिति के समक्ष प्राप्त विभिन्न आवेदनों को प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श एवं परीक्षण किया गया। इसके उपरांत नियमानुसार संबंधित आवेदनों पर अनुमति एवं स्वीकृति प्रदान करने, निरस्त करने तथा आवश्यकतानुसार लंबित रखने/निरीक्षण करने के संबंध में निर्णय लिए गए।
बैठक में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त जिला चिकित्सालय डॉ. पी.एन. यादव, पैथोलॉजिस्ट जिला चिकित्सालय डॉ. लता चौधरी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा, मनप्रीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp