Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

20 नवंबर से जनपद में प्रारंभ होगा EVM का प्रदर्शन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EDC केंद्रों के संचालन की तैयारियां समय से पूर्ण करें संबंधित अधिकारी – जिला निर्वाचन अधिकारी
  • EDC केंद्रों पर मतदाताओं को मॉक बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का कराया जाएगा व्यावहारिक प्रदर्शन

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 19 नवम्बर 2026। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में 20 नवंबर 2026 से प्रारंभ होने वाले ईवीएम प्रदर्शन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु के साथ जायजा लिया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने EVM प्रदर्शन केंद्र (EDC) के संचालन हेतु निर्धारित कक्षों एवं स्थलों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को माननीय भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि EDC केंद्रों पर ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रदर्शन के लिए आवश्यक मशीनों की उपलब्धता, प्रशिक्षित कार्मिकों की तैनाती, पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं, स्पष्ट साइनेज तथा जागरूकता संबंधी बैनर एवं स्टैंडी सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी मुख्यालय स्तर पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली, मतदान प्रक्रिया तथा वीवीपैट से निकलने वाली पेपर पर्ची के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही मॉक बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कराकर मतदाताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा।
इन केंद्रों का संचालन प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किया जाएगा तथा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की अधिसूचना जारी होने तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित रहेगा।
इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp