Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

141 ईसीसीई एजुकेटरों को दिया गया नियुक्ति पत्र

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र, दायित्वों के प्रति निष्ठा से कार्य करने का आह्वान..

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर 13 फरवरी 2026। (आशा भारती नेटवर्क)
जनपद अम्बेडकरनगर में प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 141 चयनित ईसीसीई एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार, अम्बेडकरनगर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा संयुक्त रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की मंशा एवं प्रारम्भिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का यह कालखंड उनके समग्र विकास की नींव होता है। ऐसे में ईसीसीई एजुकेटरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप एवं निपुण भारत मिशन के तहत प्रारम्भिक शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटरों की तैनाती की जा रही है। इनकी जिम्मेदारी बच्चों के भौतिक, मानसिक, सामाजिक एवं संवेगात्मक विकास हेतु अनुकूल शिक्षण वातावरण तैयार करना तथा खेल-आधारित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को आनंददायी बनाना है।
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति केवल एक रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि नौनिहालों के भविष्य निर्माण का दायित्व है। अतः सभी चयनित एजुकेटर अपनी भूमिका को समझते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी कार्य करें, जिससे जनपद में प्रारम्भिक शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ हो सके। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश पटेल संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp