Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक दिवसीय मोबाइल कोर्ट का हुआ आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
भीटी अंबेडकर नगर 24 अगस्त 2026। भीटी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुकुंदीपुर में हिमांशु वर्मा, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय भीटी की अध्यक्षता में ग्राम न्यायालय भीटी के सौजन्य से एक दिवसीय मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। इस सचल न्यायालय में ग्राम न्यायालय भीटी, अंबेकर नगर के कर्मचारी पेशकार शिवराम शुक्ला, लिपिक प्रिंस कुमार सिंह, स्टेनो निकेत कुमार, अर्दली दिनेश कुमार, कार्यालय चपरासी अमित उपाध्याय, कोर्ट मोहर्रिर, ओम शिव, पैरोकार भीटी श्री दिनेश पांडे, पैरोकार महरुआ, संतोष कुमार, तथा तमाम अधिवक्तागण व फरियादी वादी प्रतिवादी लोग भी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

ग्राम न्यायालय के वरिष्ठ लिपिक प्रिंस कुमार सिंह, द्वारा बताया गया कि माननीय उच्चतम न्यायालय व माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, के दिशा निर्देश के अनुपालन में इस मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया, हिमांशु वर्मा, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय भीटी द्वारा मोबाइल कोर्ट में नियत की गई 28 पत्रावलियों में से 10 पत्रावलियों सुनकर निस्तारित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अधिवक्ता देवेंद्र पाल, आशुतोष पांडे, विवेक मिश्रा, दिवाकर पांडे, रितेश तिवारी आदि अधिवक्ताओं का विशेष सहयोग रहा। वादी और प्रतिवादी की परेशानियों को ग्राम स्तर पर पंहुचते हुये दूर करने के लिए एक दिवसीय मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। जिससे वादों को शीघ्र निस्तारित करने में गति मिलेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp