Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 24 अगस्त 2026।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों एवं विभिन्न माध्यमों से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करें और उसका वास्तविक लाभ पात्र लाभार्थियों तक धरातल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय पैरामीटर में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रगति बनाए रखने, योजनाओं की सतत निगरानी करने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में और बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें तथा कम प्रगति वाले बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें।
आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर शिकायतों की वास्तविक स्थिति का स्थलीय सत्यापन करने तथा समस्याओं का प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का नियमानुसार वास्तविक समाधान कर उसे संतुष्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त करने तथा असंतुष्ट फीडबैक वाली शिकायतों की पुनः समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों में गति लाने, शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 24 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp