Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति/जिला मिशन समिति की बैठक संपन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 24 अगस्त 2026।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति/जिला मिशन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, प्रशासक जिला पंचायत साधू वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला सहित उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी/भूमि संरक्षण अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं लाभार्थी कृषक उपस्थित रहे।
बैठक में खेत तालाब योजना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना तथा आर०के०वी०वाई०-रफ्तार/आर०ए०डी० योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति, लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए पात्र कृषकों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी समीक्षा की गई। पात्र कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए ताकि प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य कारणों से फसल क्षति की स्थिति में किसानों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कृषकों के हित में संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए पात्र किसानों को समय से लाभान्वित किया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 से पूर्व अपना बीमा अवश्य करा लें।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 24 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp