Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कार्यकर्ताओं की बात को अधिकारी गंभीरता से सुनें समस्याओं का समाधान करें – केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

*महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ*
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) शनिवार को जिले की दौरे पर आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित न्यू सर्किट हाउस में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर जनपद में प्रदेश और केंद्रीय सरकार की योजनाओं के प्रगति और विभागों के कार्यशैली पर फीड बैक लिया। उपमुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं से लिए गए फीड बैक के आधार पर कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अधिकारियों की पेंच कसा।
उपमुख्यमंत्री के साथ न्यू सर्किट हाउस में हुई बैठक में शामिल नेताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य और कार्यशैली पर ध्यान आकर्षित किया। पुलिस थानों पर जनसमस्याओं का समाधान करने में बरती जा रही शिथिलता की भी चर्चा हुई। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जनहित के योजनाओं की अनदेखी और हर घर, नल से जल पहुंचाने के लिए कार्यदाई संस्था द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खोदे गए रास्तों को समय से ठीक नहीं करने पर भी नाराजगी व्यक्त किया गया।
उपमुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और सुझाव को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारों के समाधान के लिए निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हर भाजपा नेता कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री है। कार्यकर्ताओं की बात को अधिकारी गंभीरता से सुनकर समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट में गांव से लेकर शहर तक और गरीब से लेकर किसान तक के कल्याण के लिए लाखों करोड़ का बजट पारित किया है।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, चेयर मैन ओमकार गुप्ता,भाजपा नेता विद्यावती राजभर, पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, केशरी नंदन त्रिपाठी, जिला मंत्री दीपक तिवारी, चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह,विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, धीरेंद्र प्रताप सिंह,आनंद श्रीवास्तव, सर्वेश प्रताप सिंह, शशि द्विवेदी, अरविंद सिंह डिंपू, पंकज प्रजापति आदि शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 26 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp