Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अकबरपुर कोतवाली में जनसुनवाई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद,त्वरित निस्तारण के निर्देश

अकबरपुर,अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली अकबरपुर में जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Advertisement Box

थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने जमीन विवाद, आपसी रंजिश, राजस्व संबंधित प्रकरण तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। स्पष्ट किया गया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान करना है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूरी की जाए।
जनसुनवाई के दौरान पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी, राजस्व अधिकारी तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से इस प्रकार की जनसुनवाई आयोजित की जाती रहेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp