Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकर नगर 07 मार्च 2026। (आशा भारती नेटवर्क) शासन की मंशानुसार आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में आज माह मार्च के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अतः सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
तहसील अकबरपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसी प्रकार तहसील भीटी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु तथा तहसील टांडा, जलालपुर एवं आलापुर में भी उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इन तहसीलों में कुल 207 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 21 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस प्रकार जनपद की सभी पांचों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 259 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp