Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली पर शराब की रिकॉर्ड बिक्री,3.50 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

होली से एक दिन पहले और बाद में शराब की दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़

Advertisement Box

 

गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) रंगों के त्योहार होली के अवसर पर शराब की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। महज दो दिनों में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये की शराब बिकी, जो सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी से तिगुनी अधिक है। इस अप्रत्याशित बिक्री से आबकारी विभाग को भी अच्छा खासा राजस्व प्राप्त हुआ है।
जानकारी के अनुसार जिले में होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया गया। इसके एक दिन पहले, 3 मार्च को शराब की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर रात तक दुकानों पर लंबी कतारें लग गईं और कई दुकानों पर अंग्रेजी शराब के लोकप्रिय ब्रांड तेजी से समाप्त हो गए। लोग अपनी पसंद के ब्रांड की तलाश में एक दुकान से दूसरी दुकान भटकते नजर आए।
होली के दिन प्रशासनिक निर्देशों के तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहीं। हालांकि, शाम होते ही बिक्री ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। दुकानें खुलते ही खरीदारों की भीड़ उमड़ गई और देर रात तक बिक्री जारी रही। इस दौरान अधिकांश दुकानों में पहले से रखे गए अतिरिक्त स्टॉक भी तेजी से समाप्त हो गए।

त्योहार के अगले दिन गोदामों पर असामान्य हलचल देखी गई। दुकानदार माल उठाने के लिए गोदामों पर पहुंचे, क्योंकि कई दुकानों का स्टॉक लगभग खत्म हो चुका था। विशेष रूप से अंग्रेजी शराब की मांग सबसे अधिक रही। दुकानदारों ने बताया कि त्योहार के अवसर पर अतिरिक्त स्टॉक तैयार रखने के बावजूद इस बार बिक्री अपेक्षा से अधिक रही।
जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि होली के अवसर पर जिले में लगभग 3.50 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी से तिगुनी तक पहुंच जाती है। इस बार भी यही रुझान देखने को मिला। उन्होंने यह भी बताया कि बिक्री में बढ़ोतरी का मुख्य कारण त्योहार से एक दिन पहले और बाद में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ रही। प्रशासन ने दुकानों के समय और व्यवस्था का पालन सुनिश्चित किया।
इस होली पर अंग्रेजी शराब के विशेष ब्रांड की बिक्री सबसे अधिक रही। दुकानदारों ने बताया कि लोग अपनी पसंदीदा शराब खरीदने के लिए दुकानों के बीच दौड़ते नजर आए। बिक्री की इस रफ्तार ने जिला आबकारी विभाग के राजस्व को भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी दिलाई।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp