Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति की समीक्षा बैठक की

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

पीएम पीएम किसान सम्मन निधि के 3 लाख 15 हजार लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण हुई- जिलाधिकारी

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर 07 अप्रैल 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के निर्देशानुसार 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा सभी को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप यह अभियान पूरी गंभीरता और गति के साथ संचालित किया जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अभियान रूप में तहसील, विकास खंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों राजस्व, कृषि, जन सुविधा केंद्र एवं पंचायत विभाग के कर्मचारियों द्वारा समन्वय से किया जा रहा है। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 3 लाख 42 हजार कृषकों के सापेक्ष लगभग 3 लाख15 हजार लाभार्थियों की रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है, प्रतिदिन औसतन लगभग 2000 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में और तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समयावधि में सभी पात्र कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी कृषक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने कृषक बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर शीघ्र पंजीकरण कराएं। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, अनुदान एवं अन्य कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा तथा भविष्य की योजनाओं का लाभ भी सीधे पात्र कृषकों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच सकेगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, उप कृषि निदेशक अश्विनी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। इसी के साथ ही समस्त उप जिलाधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp