Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति–5.0 (चरण–2) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 18 अप्रैल 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार की उपस्थिति में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से समर्पित मिशन शक्ति–5.0 (चरण–2) के अंतर्गत एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए कन्या सुमंगला योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही कोविड-19 के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले एवं वर्तमान में 9वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थी बच्चों को उच्च शिक्षा में सहयोग हेतु लैपटॉप प्रदान किए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया कि इन बच्चों के समुचित पालन-पोषण एवं भरण-पोषण के लिए उन्हें स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत प्रति माह ₹4000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण एवं नारी सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न विभागों—महिला कल्याण विभाग, एनआरएलएम एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्वयं सहायता समूह योजना, “पढ़े बेटियां–बढ़े बेटियां”, समग्र शिक्षा अभियान, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना तथा माहवारी सुरक्षा एवं प्रबंधन योजना शामिल हैं। अधिकारियों ने इन योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
इसके अतिरिक्त बाल सेवा अधिनियम 2006, महिला घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 तथा लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 के संबंध में भी उपस्थितजनों को जागरूक किया गया। विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों—1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस) एवं 101 (फायर सेवा)—की उपयोगिता एवं त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सदस्य सुमन द्वारा अपनी सफलता की प्रेरणादायी कहानी साझा की गई, जिसमें उन्होंने समूह से जुड़ने के पश्चात अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में हुए विकास को बताया। महिला कॉन्स्टेबल द्वारा भी उपस्थित महिलाओं को आत्मविश्वास, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संचालित मिशन शक्ति केंद्रों एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए महिला संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी ने साइबर अपराधों से बचाव एवं जागरूकता के महत्वपूर्ण उपाय भी साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका तिवारी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर आशा बहुएं, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा विभिन्न विद्यालयों की प्रधानाध्यापिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने नारी सशक्तिकरण एवं जन-जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बाल विवाह के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 19 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp