Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नोडल अधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, लक्ष्य के अनुरूप खरीद बढ़ाने के निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जनपद में गेहूं क्रय व्यवस्था की समीक्षा, कम खरीद वाले केंद्रों पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

Advertisement Box

 

 

(आशा भारती नेटवर्क)

अंबेडकरनगर 30 अप्रैल 2026। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत गेहूं क्रय के अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु शासन द्वारा नामित जनपद अम्बेडकरनगर के नोडल अधिकारी/विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार के द्वारा आज दिनांक 30 अप्रैल को जनपद के विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी द्वारा आज पी0सी0यू0 द्वारा संचालित गेहॅू क्रय केन्द्र अटवाई समसुद्दीनपुर, पी0सी0एफ0 द्वारा संचालित गेहॅू क्रय केन्द्र बी0पैक्स डोमनेपुर एवं खाद्य विभाग द्वारा संचालित गेहॅू क्रय केन्द्र कटेहरी प्रथम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी महोदय द्वारा केन्द्र पर तौल हेतु रखे गेहॅू के बोरियों का रैण्डम आधार पर वजन चेक कराया गया तथा उपस्थित किसानों से गेहॅू क्रय के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी महोदय द्वारा केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक किसानों से सम्पर्क कर लक्ष्य के अनुरूप गेहॅू क्रय करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के उपरांत विशेष सचिव विशेष सचिव महोदय ने सर्किट हाउस में जनपद में गेहूं क्रय के स्थिति की क्रय केंद्रवार समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के ऐसे कार्य केंद्र जहां पर औसत खरीद 22 प्रतिशत से कम है से संबंधी सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और क्रय की स्थिति में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दैनिक बोरो के उपलब्धता की केंद्रवार समीक्षा करने तथा किसी क्रय केंद्र पर बोरे की कमी पाए जाने पर तत्काल वहां बोरा आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक, मंडी सचिव, भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी आदि उपस्थित है।

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp