Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की संयुक्त बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

उद्यमियों तथा व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर 30 अप्रैल 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति एवं जिला व्यापार बंधु समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी योजनाओं में नियमित बेहतर प्रगति सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में निर्धारित लक्ष्य 2100 के सापेक्ष 2204 लाभार्थियों को 916.68 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026–27 में प्राप्त लक्ष्य 2200 के सापेक्ष अब तक 40 लाभार्थियों को 17.49 लाख रुपये की धनराशि बैंकों के माध्यम से वितरित की जा चुकी है। इस पर जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण एवं वितरण सुनिश्चित करने हेतु अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने लाभार्थियों को उनके उद्यम एवं रोजगार को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किए जाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत एसपीवी के माध्यम से उत्पादित वस्तुओं के विपणन, कच्चे माल की उपलब्धता, डिजाइन विकास, उत्पादन प्रक्रिया में सुधार, गुणवत्ता संवर्धन, अनुसंधान एवं विकास, पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण तथा पैकेजिंग आदि के लिए जनपद में एक सुविधा केंद्र स्थापित एवं संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त तीन प्रस्ताव राज्य स्तरीय समिति को अनुमोदन हेतु प्रेषित किए जा चुके हैं।
एमएसएमई ऑडिटोरियम के निर्माण हेतु ग्राम हकीमपुर, टांडा में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। प्रस्तावित ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण केंद्र, परीक्षा केंद्र, कन्वेंशन सेंटर, एक्सपोर्ट हब, टेस्टिंग सुविधा, प्रिंटिंग एवं मार्केटिंग तथा उत्पादों के प्रदर्शन (डिस्प्ले) जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस परियोजना का ले-आउट प्लान एवं अनुमानित लागत (लगभग 20 करोड़ रुपये) तैयार कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद में प्लेज पार्क (निजी औद्योगिक पार्क) की स्थापना हेतु कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्लेज पार्क के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान एमओयू/जीबीसी-5.0, ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं में शासन की मंशानुसार अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा व्यापारी बंधुओं की समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई तथा उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद अकबरपुर एवं नगर पालिका परिषद टांडा में अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई नालियों पर पटिया लगाने का कार्य आगामी एक सप्ताह के भीतर विशेष अभियान चलाकर पूर्ण करने हेतु दोनों अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान व्यापारी बंधुओं द्वारा अकबरपुर में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर सड़कों की मरम्मत संबंधी समस्या से अवगत कराया गया। इस पर अधिशासी अधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही उक्त स्थान पर मार्गों के सुधार का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
बैठक के प्रारंभ में उपायुक्त उद्योग द्वारा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने सभी व्यापारी बंधुओं से आगामी वन महोत्सव अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक व्यापारी से कम से कम दो पौधे रोपित करने की अपील करते हुए कहा कि इसके लिए नगर निकायों द्वारा चिन्हित स्थलों पर पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की जियो-टैगिंग कर उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि वे पूर्ण विकसित हो सकें।
बैठक में प्रशिक्षु आईएएस थनीगयारासन टी, अपर पुलिस अधीक्षक, अग्रणी जिला प्रबंधक, उपयुक्त उद्योग आदि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp