Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपाइयों ने बांटी मिष्ठाई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

  • बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के गुंडागर्दी की सरकार से ऊब गई थी-त्र्यंबक तिवारी जिला अध्यक्ष

 

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) विधान सभाओं के चुनावों में लगातार देश की राज्यों को भगवा रंग से रंगते हुए भाजपा ने पहली बार बंगाल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर कमल का फूल खिलाने,असम और पुडुचेरी में भाजपा की सत्ता वापसी पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर,मिठाई खिलाकर और पटाखे दाग कर खुशी मनाया।
बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि विधानसभाओं की चुनावों में लगातार मिल रही सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की जीत है। कहा कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के गुंडागर्दी की सरकार से ऊब गई थी। बंगाल की जनता ने स्वच्छ शासन और विकास की राजनीति करने वाली भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन भाजपा को दिया है। कहा कि बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट हो गया है कि जनता भ्रष्टाचार में लिप्त और गुंडागर्दी की सरकार का सफाया हर स्तर पर चाहती है। उन्होंने भारी जीत का श्रेय भाजपा सरकार की नीतियों,भाजपा के कार्यकर्ताओं और रणनीतिकारों को दिया है।
भाजपा जिला कार्यालय पर जश्न मनाने वालों में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय,राजकुमार सेठ,कार्यालय सह प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, अमित पाण्डेय, आनंद श्रीवास्तव, अरविंद सिंह डिंपू,राजेश्वर गौतम,गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, सर्वेश प्रताप सिंह, लवकुश पाण्डेय, प्रेम चंद वर्मा, ज्ञान कुमार मोदनवाल,सीताराम सिंह, ऋषभ त्रिपाठी, चंद्रपाल वर्मा, रवींद्र वर्मा, एडवोकेट नीरज त्रिपाठी, सुनील राजभर, सेठ विशाल चंद, श्याम लाल राजभर, अनूप शर्मा,अशोक कन्नौजिया, रवि मौर्य,आदि शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 18 मई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp