Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ, मुख्यमंत्री के निर्णय से 1911 शिक्षामित्र हुए लाभान्वित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकरनगर 05 मई 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद में आज दिनांक 05 मई को प्रातः 11:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित “शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम” का सजीव प्रसारण लोहिया भवन सभागार, अकबरपुर में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार निषाद, सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा. मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया जाना प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता एवं शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान से ही प्राथमिक शिक्षा की नींव सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने शिक्षामित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहें।
माननीय सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पाण्डेय एवं माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर ऐतिहासिक एवं सकारात्मक निर्णय ले रही है। शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनका सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका सीधा लाभ छात्रों एवं शिक्षकों को मिल रहा है।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने शिक्षामित्रों को बधाई देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय दूरगामी एवं प्रेरणादायी है, जो शिक्षामित्रों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने शिक्षामित्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे “स्कूल चलो अभियान” को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने बेहतर शिक्षण पद्धतियों एवं प्रशिक्षण का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों के “लर्निंग आउटकम” में और गुणात्मक सुधार लाने को कहा।
मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि जिस देश की शिक्षा प्रणाली मजबूत होती है, उसका विकास स्वतः तीव्र गति से होता है। अतः शिक्षामित्रों की भूमिका इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
माननीय मुख्यमंत्री जी के इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेश के 1 लाख 43 हजार शिक्षामित्र, जिसमें जनपद अम्बेडकरनगर के कुल 1911 शिक्षामित्र लाभान्वित हुए हैं। बढ़े हुए मानदेय पर शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp