
गिरजा शंकर गुप्ता/ अंबेडकरनगर 08 मई, 2026। (आशा भारती नेटवर्क) संयुक्त जिला चिकित्सालय अम्बेडकरनगर के ब्लड बैंक में विश्व रेडकास दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन आरम्भ फाउण्डेशन के संयोजन में किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा एवं जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं भारत माता के चित्र पर मल्यार्पण कर किया गया, उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय कुमार शैवाल, विकास मुख्य मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० पी०एन० यादव व डा० संजय वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थिति रहे। आज शिविर में 15 रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्तमान में संयुक्त जिला चिकित्सालय अम्बेडकरनगर में क्रियाशील रक्त केन्द्र में कुल 53 यूनिट रक्त उपलब्ध है। जिसका प्रयोग गम्भीर रोगियों एवं जननी सुरक्षा सम्बन्धी गर्भवती महिलाओं की जीवन रक्षा हेतु किया जा सकेगा।










