Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पशुपालकों को अब और बेहतर मिलेगी आकस्मिक पशुचिकित्सा सेवा : जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

टोल फ्री नंबर 1962 के माध्यम से संचालित मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 23 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को शासन द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप टोल फ्री नंबर 1962 के माध्यम से संचालित मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों को उनके द्वार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण आकस्मिक पशुचिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मोबाइल वेटरिनरी यूनिट योजना को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है। इसके अंतर्गत अब जनपद में संचालित सभी मोबाइल वेटरिनरी यूनिट वाहनों का उपयोग पूर्ण रूप से आकस्मिक पशुचिकित्सा सेवाओं के लिए किया जाएगा, जिससे पशुपालकों को समयबद्ध चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक मोबाइल वेटरिनरी यूनिट प्रतिदिन पूर्व निर्धारित ग्रामों में पहुंचकर शिविरों के माध्यम से पशु चिकित्सा, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, रोग नियंत्रण तथा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधी गतिविधियां संचालित करेगी। साथ ही टोल फ्री नंबर 1962 पर प्राप्त शिकायतों एवं कॉलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह सेवा प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक इमरजेंसी रूट पर उपलब्ध रहेगी। सायं 05:00 बजे के बाद प्राप्त कॉलों का यथासंभव निस्तारण सायं 08:00 बजे तक टेलीमेडिसन के साथ साथ अगले कार्य दिवस पर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।
उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के सुचारु संचालन, क्षेत्रवार आवंटन तथा समयबद्ध सेवाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करें, जिससे पशुपालकों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके तथा पशुधन संरक्षण एवं संवर्धन के शासन के उद्देश्य को प्रभावी रूप से साकार करें।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp