Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वृक्ष से मानव जीवन को बहुत लाभ मिलता है-दिलीप देव पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष

Author Image
Written by
Asha Bharti News

भाजपाइयों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत पेड़ लगाकर जिले के सभी मंडलों में किया पौधारोपण

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
*अंबेडकर नगर।* विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन और जिला संयोजक सुरेश कन्नौजिया के संयोजन में जिले के सभी मंडलों में पौधारोपण कार्यक्रम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने जिला मुख्यालय स्थित न्यू सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के साथ पौधारोपण किया।
पौधारोपण के बाद प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम से पौधारोपण कर आत्म संतुष्टि मिला। कहा कि एक औसत आकार का वृक्ष अपने 50 वर्ष के जीवनकाल में 6.7 लाख रूपये का ऑक्सीजन उत्पादन करता है। जिसे मनुष्य ग्रहण करता है। पेड़ मिट्टी का क्षरण नियंत्रण और उर्वरता की वृद्धि, पानी का पुनर्चक्रण, नमी और वायु तापमान नियंत्रण, पक्षियों, गिलहरियों और कीड़ों का आश्रय एवं हवा का शुद्धिकरण करता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने नगर पंचायत इल्तिफ़ात गंज के सुभाष नगर वार्ड पौधारोपण के बाद कहा कि वृक्ष से मानव जीवन को बहुत लाभ मिलता है। वृक्ष उग्र हवा को शांत करना, बारिश को आकर्षित करना, विभिन्न पोषक तत्त्वों का पुनर्चक्र करना, ध्वनि प्रदूषण को कम करता। कहा कि वृक्ष पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने और ऐसा करने के लिए आस पास के लोगों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए।
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करने वालों में मुख्य रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, प्रतिनिधि आनंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, संजू देवी, जय राम विमल, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, अंजू पाण्डेय, माया मिश्रा आदि शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp