Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत आरक्षी की पत्नी को दिया ₹3.50 लाख का चेक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिवंगत आरक्षी स्वर्गीय रविन्द्र यादव के आश्रित परिवार को ₹3,50,000/- की बीमा धनराशि का मल्टीचेक प्रदान किया। यह धनराशि भारतीय जीवन बीमा निगम, प्रयागराज द्वारा स्वीकृत की गई थी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने दिवंगत पुलिस कर्मी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के कल्याण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्रित परिवार को हर संभव सहयोग और सहायता का भरोसा भी दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला, जहां पुलिस विभाग की मानवीय सोच और अपने कर्मियों के प्रति जिम्मेदारी साफ नजर आई। विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक और सामाजिक संबल प्रदान करने का कार्य कर रही हैं, जिससे उनके हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
जनपद में पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की जा रही है तथा इसे संवेदनशील प्रशासन का एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 08 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp