Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्वराज चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न हुई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

ट्रस्ट द्वारा जनसेवा के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे कदम

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। विश्वराज चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी उद्देश्यों को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की। बैठक में शिक्षा के प्रसार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान अभियान, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष राज भारती ने सभी सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि समाज सेवा ही संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का आह्वान किया और सहयोग के लिए आभार जताया।

बैठक के अंत में ट्रस्ट की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी तरह सभी का सहयोग मिलता रहेगा। जन सेवा ही हमारा संकल्प के संदेश के साथ बैठक का समापन हुआ।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 22 जून 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp