Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मल्लखंभ की रोमांचक प्रस्तुति ने बांधा समां, भारतीय पारंपरिक खेलकला का दिखा अद्भुत वैभव

Author Image
Written by
Asha Bharti News

महिला सशक्तिकरण से लोकसंस्कृति तक: राजकीय हवाई पट्टी पर विकास, जागरूकता और संस्कृति का अनूठा संगम

Advertisement Box

मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानियाँ, लोकनृत्य व मल्लखंभ ने मोहा मन

आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव: महिला सम्मेलन एवं सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन

विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और लोककलाओं की प्रस्तुति ने बांधा समां

‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’ से गूंजी आत्मनिर्भरता की आवाज, ब्रज लोकनृत्य व मल्लखंभ ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

अंबेडकर नगर 21 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर पर आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिला सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी नाट्य रूपांतरण के माध्यम से प्रस्तुत की गई, जिससे महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषण गीत प्रस्तुत कर पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संतुलित पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।
बीवी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए “मेरी कहानी, मेरी जुबानी” कार्यक्रम के अंतर्गत आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में प्राप्त सफलताओं की प्रेरणादायक कहानियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

*राजकीय हवाई पट्टी पर लोकसंस्कृति एवं परंपरा का भव्य संगम, लोकनृत्य एवं मल्लखंभ ने बांधा समां*

कार्यक्रम के अंतर्गत अगले चरण में सांस्कृतिक संध्या में भारतीय लोक संस्कृति, लोककलाओं एवं पारंपरिक खेलों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुरारी लाल तिवारी, मथुरा एवं उनकी मंडली द्वारा ब्रज क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए आकर्षक ब्रज लोकनृत्य, मयूर नृत्य एवं फूलों की होली, लट्ठमार होली प्रस्तुत किया गया। वहीं श्रीमती शालिनी, अयोध्या द्वारा प्रस्तुत बधावा लोकनृत्य ने अपनी पारंपरिक शैली एवं भावपूर्ण अभिव्यक्ति से दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।
इसके अतिरिक्त रवि परिहार, झांसी एवं उनकी मंडली द्वारा प्रस्तुत मल्लखंभ प्रदर्शन भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। कलाकारों ने अद्भुत शारीरिक संतुलन, साहस, कौशल एवं अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। भारतीय परंपरा से जुड़ी इस प्राचीन खेलकला की प्रस्तुति को उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।
कार्यक्रम में लोकसंस्कृति, कला एवं भारतीय परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर तथा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त अभिव्यक्ति मिली।

*कार्यक्रम में सूचना विभाग द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जो उपस्थित जनसमूह के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। जहां पर प्रदर्शनी एवं प्रचार साहित्य के माध्यम से आमजन को विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।*

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रदर्शनी स्टॉल लगाई गई जहां जनसामान्य ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ‘साधू वर्मा’, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति, सांस्कृतिक गौरव एवं जन सहभागिता की भावना से ओत-प्रोत रहा तथा उपस्थित जनसमुदाय ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 22 जून 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp