Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तालाब में गिरे नंदी के शव का समाजसेवियों ने किया अंतिम संस्कार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर क्षेत्र के पांडेयपुर कॉलोनी स्थित तालाब में गिरे विशालकाय नंदी (गौवंश) का शव नगरपालिका प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका की टीम, जिसका नेतृत्व मो. मोइद कर रहे थे, तत्काल मौके पर पहुँची और घंटों की कठिन मेहनत के बाद शव को तालाब से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।
शव बाहर निकालने के बाद समाजसेवी विकाश निषाद, सोनू गौड़ एवं अनिल यादव ‘गोलू’ ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ नंदी का अंतिम संस्कार कराया। अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी व्यवस्थाएँ इन समाजसेवियों द्वारा स्वयं की गईं। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने नंदी की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन की तत्परता और समाजसेवियों के सहयोग की सराहना की।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp