Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
पहितीपुर, अंबेडकर नगर। जनपद मुख्यालय से लगभग आठ किमी दूर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई,जब शनिवार देर रात स्थित ग्राम माधवपुर शराब ठेके के पीछे गन्ने के खेत में एक 26 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।

आपको बता दें कि मृतक युवक की पहचान कुडिया चितौना निवासी विकास पुत्र केशव राम (26) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस और श्रवण क्षेत्र चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में युवक की मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है।

श्रवण क्षेत्र चौकी प्रभारी संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि इस संबंध में एक तहरीर प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, युवक की मौत किन कारणों एवं परिस्थितियों में हुई है, पुलिस जांच में जुट गई हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp