Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रोवर तकनीक से हुआ भूमि सीमांकन, राजस्व कार्यों में पारदर्शिता एवं सटीकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर, 05 जुलाई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि धारा 24 के अंतर्गत रोवर द्वारा पैमाइश का अभियान (1 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक) के अंतर्गत आज जनपद के तहसील अकबरपुर अंतर्गत ग्राम गोविन्दपुर गणेशपुर, परगना एवं तहसील अकबरपुर में आधुनिक रोवर (GNSS) तकनीक के माध्यम से गाटा संख्या 334, रकबा 0.597 हेक्टेयर से संबंधित रामकृपाल वर्मा बनाम बाबूलाल आदि वाद में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा-24 के अंतर्गत सीमांकन की कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि सीमांकन कार्य तहसीलदार अकबरपुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अकबरपुर एवं सिकन्दरपुर, राजस्व निरीक्षक दिनेश यादव एवं दिनेश तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल सहित अन्य लेखपालगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सीमांकन के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रोवर तकनीक के माध्यम से भूमि मापन एवं सीमांकन की वैज्ञानिक, सटीक एवं पारदर्शी ढंग से किया गया। साथ ही उपस्थित लेखपालों एवं ग्रामीणों को इस नवीन तकनीक के उपयोग, उसके लाभ तथा राजस्व विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में भूस्वामियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp