Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्तदान सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष को महामाया एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने किया सम्मानित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

रक्तदान शिविर के माध्यम से जनपद में सर्वाधिक रक्त यूनिट एकत्र करने में नव्या ग्रीन फाउंडेशन को जनपद में मिला प्रथम स्थान

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। महामाया मेडिकल कॉलेज,सदरपुर-टांडा में आयोजित विभिन्न संस्थाओ के सम्मान समारोह के दौरान जनपद की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए इस अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नव्या ग्रीन फाउंडेशन को विशेष रूप से महामाया एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मुकेश यादव के द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि नव्या ग्रीन फाउंडेशन ने रक्तदान जागरूकता एवं सेवा के क्षेत्र में जनपद अम्बेडकरनगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है,संस्था द्वारा आयोजित छह रक्तदान शिविरों के माध्यम से कुल 170 यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराया गया,जिससे अनेक लोगों को नया जीवन मिला।

संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी नीरज मौर्य ने स्वयं एक वर्ष में चार बार स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेवी नीरज मौर्य बने “सर्वश्रेष्ठ रक्तदाता” सम्मान प्राप्त करने के बाद नीरज मौर्य ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है,उन्होंने सभी स्वस्थ युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की,ताकि किसी भी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े,नीरज मौर्य ने कहा ये सम्मान सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि उन सभी रक्तवीरों,रक्त वीरांगनाओं का है,जिन्होंने हमेशा हमारा साथ दिया है,जरुरतमंद को रक्तदान किया है और जरूरतमंद को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है,आज उनकी बदौलत हम इस मुकाम पर पहुंचे है,मैं उन सभी का आभारी हूँ,जो हमेशा मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं,मेरे परिवार से लेकर दोस्तों तक।

हम करोड़ों है फिर भी खून की कमी है,क्योंकि देना कोई नही चाहता अपनी ज़रूरत पर लेना सभी चाहते हैं,मैं जानता हूं मेरे रक्तदान करने से ये दुनिया नही बदल सकती है,लेकिन किसी एक कि दुनिया जरूर बदल सकती है।

कार्यक्रम के अंत में नव्या ग्रीन फॉउण्डेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मुकेश यादव,ब्लड काउन्सलर दीपक नाग व उनकी पूरी टीम का और सभी सम्मानित रक्तदाता भाईयो का आभार व्यक्त किया।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp