
अंबेडकर नगर 08 जुलाई 2026। (आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग ओम प्रकाश राजभर ने जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित जन चौपालों में सहभागिता कर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने सर्वप्रथम ग्राम सभा भुजगी, थाना जैतपुर में दीपक त्रिपाठी के आवास पर आयोजित जन चौपाल में प्रतिभाग किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत मंत्री ग्रामसभा भीसपुर, थाना जैतपुर में स्थित महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा स्थल पर आयोजित जन चौपाल में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जन सामान्य को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभार्थी पर क्यों जन कल्याणकारी योजना की जानकारी प्रदान की गई।
भ्रमण के अगले चरण में प्रभारी मंत्री ग्राम सभा गारोपुर, थाना जैतपुर में सुरेंद्र राजभर के आवास पर आयोजित जन चौपाल में शामिल हुए। यहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात मंत्री ग्राम सभा बेगीकोल (बालिका इंटर कॉलेज परिसर), थाना जैतपुर में आयोजित जन चौपाल में पहुंचे। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शासन के मंशानुसार विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर जन सामान्य को प्रभारी मंत्री जी द्वारा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पंचायत विभाग एवं विकास विभाग आदि द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी एवं लाभार्थी पर योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। चौपालों में प्राप्त समस्याओं को यथासंभव मौके पर ही निस्तारित किया गया।
जन चौपालों के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक, ग्रामीण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी यथा परियोजना अधिकारी डीआरडीए जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी, संबंधित ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।











