Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विद्यालयों में हैंडवॉश गतिविधियों के माध्यम से संचारी रोगों के प्रति किया गया जागरूक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

स्वच्छता, हाथों की साफ-सफाई एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी आदतों को अपनाने के लिए किया गया प्रेरित

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 20 जुलाई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष हैंडवॉश कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को भोजन से पहले एवं शौचालय के उपयोग के बाद साबुन से हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन कराते हुए नियमित रूप से हैंडवॉश करने के लिए प्रेरित किया गया।
यह गतिविधियां मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज, टांडा, सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब (टांडा), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआई कला, राजकीय हाई स्कूल लखनपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहितीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज तथा राजकीय बालिका हाई स्कूल कहरा सुलेमपुर सहित विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि स्वच्छ हाथ अनेक संक्रामक एवं संचारी रोगों से बचाव का सबसे सरल और प्रभावी उपाय हैं। साथ ही स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, साफ पेयजल का उपयोग करने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि आमजन को संचारी रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp