Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भूमाफियाओं ने युवक का किया अपहरण, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

भुमाफियाओ ने दो बीघा कीमती जमीन के लिए युवक का अपहरण..? 11 गाटों पर भू-माफियाओं की नज़र, 1.5 महीने से पति लापता

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ 
अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अकबरपुर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। कबीरपुर कसेरुआ निवासी प्रियंका वर्मा ने पुलिस थाना कोतवाली अकबरपुर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि उनके पति विप्लव वर्मा पिछले लगभग डेढ़ महीने से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं और उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पीड़िता को अंदेशा है कि उनके पति का अपहरण कर लिया गया है और उनकी जान को गंभीर खतरा है।

क्या है पूरा मामला ?

डेढ़ महीने से गायब: प्रियंका वर्मा के अनुसार, उनके पति विप्लव वर्मा पिछले डेढ़ महीने से घर नहीं लौटे हैं और उनका संपर्क पूरी तरह से कटा हुआ है।पीड़िता को बीते 2 जुलाई को एक परिचित से जानकारी मिली कि उनके पति को अकबरपुर में जालसाजी कर जमीन का कारोबार करने वाले कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के साथ देखा गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक विप्लव वर्मा के नाम पर अलग-अलग 11 गाटों (प्लाटों) को मिलाकर लगभग दो बीघा कीमती जमीन दर्ज है। पीड़िता का सीधा आरोप है कि भू-माफिया उनके पति की हत्या या अपहरण करके इस बेसकीमती जमीन को हड़पना चाहते हैं।

प्रार्थना पत्र में नामजद 6 आरोपी

पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत में 6 व्यक्तियों को भू-माफिया बताते हुए नामजद किया गया हैं।जिसमें दीप नारायण शर्मा पुत्र बसंतू निवासी बुढ़नपुर इब्राहिमपुर,बंटी वर्मा पुत्र मेवालाल निवासी रावीपुर बहाउद्दीनपुर, अकबरपुर,लालू यादव पुत्र मयाराम यादव निवासी खपुरा अकबरपुर,राम जियावन वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी कैथोलिया इब्राहिमपुर,भोले उर्फ मजनू राजभर पुत्र रामनाथ निवासी: निझावां इब्राहिमपुर,मंटू वर्मा उर्फ प्रिंस वर्मा निवासी अकबरपुर प्रमुख रूप से आरोपी है।

पीड़िता का दावा है कि इन सभी लोगों पर पहले से भी धोखाधड़ी, जालसाजी कर जमीन हड़पने और फर्जी तरीके से बैनामा करवाने के कई मुकदमे दर्ज हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाया कि पति के अचानक गायब होने से पूरा परिवार दहशत के साए में जी रहा है। पीड़िता प्रियंका वर्मा ने अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर (FIR – प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज करने और उनके पति की सकुशल बरामदगी के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 05 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp