Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाभनपुर गांव में टूटी नालियों से बढ़ी परेशानी

Author Image
Written by
Navin Kant

आलापुर / ग्राम पंचायत मसेना अंतर्गत बाभनपुर गांव में कई स्थानों पर नालियां लंबे समय से टूटी-फूटी पड़ी हैं। नालियों की मरम्मत न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान हालात और गंभीर हो गए हैं तथा जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस समस्या पर होने के बावजूद इसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द नालियों की मरम्मत कराकर गांव को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।

Advertisement Box

 गांव का तत्काल निरीक्षण कराकर टूटी नालियों की मरम्मत कराई जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गंदगी, जलभराव और बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।

संवाददाता, नवीन कांत

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp