(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 19 अगस्त 2026। आज दिनांक को पुर्वाहन 11.30 बजे नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना अंतर्गत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना 26-27 की ई–लॉटरी विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला के निर्देश पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए की अध्यक्षता में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक,डीडीएम नाबार्ड तथा आवेदन कर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें 111 आवेदन कर्ताओं में से जनपद को आवंटित कुल लक्ष्य 6 के सापेक्ष, 3 महिला एवं 3 पुरुष आवेदकों ई–लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। सभी चयनित लाभार्थियों से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अपील किया गया है कि चयनित लाभार्थी नियमानुसार चयन पत्र मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अम्बेडकर कार्यालय से प्राप्त कर लें तथा 2 माह के अन्दर बैंक लोन लेकर या स्वयं की धनराशि से ईकाई स्थापित कर सकते हैं। ईकाई की कुल लागत 23.60 लाख है जिसमें राज्य सरकार द्वारा 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। योजनांतर्गत 10 भारतीय नस्ल की गाय यथा साहीवाल, गिर, हरियाना, थारपारकर, गंगा तीरी प्रदेश के बाहर से क्रय करके लाकर ईकाई स्थापित करना होगा।









