Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हर माह तीन तारीख को होगी पीटीएम, अभिभावकों की सहभागिता अनिवार्य

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 19 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालयों में अब प्रत्येक माह की तीन तारीख को पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका और शिक्षकों को पीटीएम अनिवार्य रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा के साथ उनकी नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति पर चर्चा होगी। इसके अलावा निर्धारित स्कूल ड्रेस, शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सीखने के स्तर को लेकर भी अभिभावकों से संवाद किया जाएगा।
पीटीएम में बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। अभिभावकों को बच्चों को प्रतिदिन साफ-सुथरा और स्वच्छ रखकर विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही विद्यालय की स्वच्छता बनाए रखने और बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय सहयोग करने के लिए अभिभावकों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया जाएगा।
बीएसए ने निर्देशित किया है कि पीटीएम में अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान निर्धारित सभी बिंदुओं पर प्रभावी चर्चा कर बच्चों की शैक्षिक प्रगति और सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 19 अगस्त 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp