Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)

आलापुर अंबेडकर नगर। कंपोजिट विद्यालय बौरांव, विकास खंड रामनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्रद्धा, उल्लास एवं सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, उनकी लीलाओं एवं जीवन प्रसंगों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रहा, जिसमें बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। विद्यालय परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव की मनोहारी छटा देखते ही बन रही थी। बच्चों के उत्साह और उमंग से वातावरण पूर्णतः कृष्णमय हो गया।
कार्यक्रम की समस्त तैयारियों को व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप प्रदान करने में सहायक अध्यापक जितेंद्र यादव,संगीता एवं अनुदेशक सत्येंद्र ने विशेष भूमिका निभाई। प्रधानाध्यापक अरविंद पाण्डेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय संस्कृति एवं पर्व-परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सहायक अध्यापक बाबूराम सुरेंद्र, शीला,सरिता,रीना एवं कविता आदि उपस्थित रहे।

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित
आज फोकस में

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शुक्रवार, 04 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp