महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
पहितीपुर अंबेडकर नगर।पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पहितीपुर, खजूरडीह में हिंदी दिवस सप्ताह के कार्यक्रमों का शुभारंभ दिनांक 14 सितंबर, 2026 को प्रधानाचार्य डॉ.जय चन्द की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्रा सलोनी साहू द्वारा प्रस्तुत माँ शारदे की वंदना एवं स्तुति से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, प्रेम एवं जागरूकता का संदेश दिया गया।
प्रधानाचार्य डॉ.जय चन्द ने हिंदी दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि *हिंदी केवल हमारी भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदना और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है*। विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग तथा इसके समृद्ध साहित्य एवं संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी दिवस सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा उपरोक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार तिवारी, महेश कुमार प्रजापति, शिवनारायण सिंह और आशीष कुमार यादव उपस्थित रहे।










