Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विद्यालय में हुई चोरी का भीटी पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

भीटी, अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) भीटी थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसोहरी में 25 अगस्त की रात हुई चोरी का भीटी पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है। प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार तिवारी की तहरीर पर थाना भीटी में मु0अ0सं0 217/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भीटी-चनहा मार्ग पर तारुन मोड़ के पास से अभियुक्त अमन गोस्वामी उर्फ रघुनन्दन गोस्वामी पुत्र अरविन्द निवासी अर्जुनपुर मटेहनिया थाना अहिरौली व कुनाल शर्मा उर्फ उदय शर्मा पुत्र राजबहादुर निवासी- भिउरा थाना अहिरौली जनपद अंबेडकर नगर को चोरी की 2 बैटरी, 1 इन्वर्टर व घटना में प्रयुक्त डिस्कवर मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रोहित प्रभाकर राय, उ0नि0 जयमूरत, हे0का0 तारकेश्वर पासवान, का0 राहुल यादव व का0 अत्र कुमार शामिल रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp