Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वीबी जीरामजी योजना में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने तीन बीडीओ एवं एपीओ का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करने का दिया निर्देश

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 15 सितम्बर, 2026।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वीबी जीरामजी योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विकासखंड रामनगर, बसखारी एवं अकबरपुर में वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने रामनगर, बसखारी एवं अकबरपुर के खंड विकास अधिकारियों तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारियों (वीबी जीरामजी) का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करने के निर्देश दिए।* उन्होंने समस्त कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*व्यक्तिगत कार्यों, स्कूल बाउंड्रीवाल एवं खेल मैदानों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश*
जिलाधिकारी ने वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत कार्यों, स्कूल बाउंड्रीवाल, खेल मैदानों तथा एरिया ऑफिसर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किए जा रहे निरीक्षण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों में तेजी लाते हुए पात्र लाभार्थियों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारियों को संबंधित उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सड़क किनारे उपलब्ध खेल मैदानों तथा ग्राम पंचायत की भूमि को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित कराने तथा उन्हें खेल मैदान के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
*कैटल शेड एवं पिगरी शेड से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश*
जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत कैटल शेड एवं पिगरी शेड निर्माण की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए इन कार्यों के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अधिकारियों को योजना के अंतर्गत कार्य प्रारंभ कराने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसी के साथ उन्होंने जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए तथा डीसी वीजी राम जी को नियमित कार्यों की प्रगति की अवलोकन करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम/प्रभारी डीसी वीबी जीरामजी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 16 सितंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp