Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘बुआ बचाओ, मैं तो मर गई…’ लखनऊ में बोनट पर लटकी रही अनामिका, स्पीड बढ़ाता रहा शाहनवाज, जानें उसने क्यों किया ऐसा ?

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पार्क के गेट नंबर 4 के पास एक सनसनीखेज हिट एंड रन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार चालक अपनी ही परिचित युवती को गाड़ी के आगे घसीटता हुआ ले जाता दिख रहा है।

Advertisement Box

कार चला रहे युवक का नाम शाहनवाज बताया जा रहा है, जिसने कार रोकने की कोशिश कर रही अनामिका नाम की युवती पर गाड़ी चढ़ा दी और उसे 200 से 300 मीटर तक घसीटते हुए आगे निकल गया।

दूसरी लड़की के साथ देखने पर हुआ विवाद

सूत्रों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अनामिका और शाहनवाज के बीच गहरी दोस्ती थी. घटना की सुबह जब अनामिका ने शाहनवाज को कार में किसी अन्य लड़की के साथ देखा, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई. शाहनवाज वहां से गाड़ी लेकर निकलने लगा, लेकिन अनामिका ने अपनी स्कूटी से उसका पीछा किया और जनेश्वर मिश्र पार्क के पास उसे रोकने का प्रयास किया।

बोनट पर हाथ रखकर रोकती रही युवती, आरोपी ने बढ़ा दी स्पीड

घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद चाय विक्रेता आकाश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6:00 बजे पहले शाहनवाज की कार आई और तुरंत पीछे से अनामिका अपनी स्कूटी से पहुंची. अनामिका ने स्कूटी खड़ी की और शाहनवाज की कार के आगे आकर दोनों हाथ रखकर उसे रोकने की कोशिश करने लगी. लेकिन शाहनवाज ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी स्पीड बढ़ा दी। अनामिका कार के बोनट के सहारे घसीटती हुई लगभग 200 से 300 मीटर तक आगे चली गई और फिर सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गई।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp