Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान’ में विद्यार्थियों ने दिया विकसित भारत-2047 का संदेश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 25 सितम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विकास खण्ड जलालपुर के विभिन्न विद्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
अभियान के अंतर्गत कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विकसित भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा और विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम निम्न विद्यालयों में आयोजित हुआ
1-जनता बाल विद्या केंद्र इंटर कॉलेज, झामबाबा
2-अन्नपूर्णा आदर्श इंटर कॉलेज, धमरुआ
3-राम अवतार इंटर कॉलेज, खजुरी
4-किसान इंटर कॉलेज, भस्मा
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में विकसित भारत-2047 के प्रति जागरूकता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp