Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मौसम संबंधी ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत जनपदवासी सतर्क एवं सुरक्षित रहें, मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन की एडवाइजरी का करें पालन: जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जनसुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Advertisement Box

तेज आंधी एवं हवाओं के दौरान पेड़, बिजली के खंभों, जर्जर भवनों एवं कमजोर संरचनाओं, कच्ची दीवारों से दूर रहें–जिलाधिकारी

अंबेडकरनगर, 25 सितम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) एवं राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी मौसम संबंधी चेतावनी के दृष्टिगत जनपद अम्बेडकरनगर में भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात एवं तेज झोंकेदार हवाओं की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों में जनपद में मेघगर्जन, वज्रपात तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे पूर्ण सतर्कता बरतें तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें तथा मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों और दिशा-निर्देशों का पालन करें।

*अधिकारियों को जनसुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश*

जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसम संबंधी चेतावनी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए आमजन को संभावित जोखिमों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने राजस्व, पुलिस, पंचायती राज, नगर निकाय, स्वास्थ्य, विद्युत, सिंचाई सहित सभी संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने विशेष रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों, निचले इलाकों, जर्जर भवनों, नदी-नालों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

*जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से की सतर्कता बरतने की अपील-*

मौसम संबंधी चेतावनियों एवं प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं को नियमित रूप से प्राप्त करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

तेज आंधी एवं हवाओं के दौरान घर के दरवाजे-खिड़कियां सुरक्षित रखें तथा *पेड़, बिजली के खंभों, जर्जर भवनों एवं कमजोर संरचनाओं, कच्ची दीवारों से दूर रहें।*

मेघगर्जन एवं वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे, तालाब, पोखर एवं जलभराव वाले स्थानों के पास न रहें। संभव हो तो सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें।

बिजली के खंभों, तारों एवं विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। टूटे हुए विद्युत तारों को किसी भी स्थिति में न छुएं।

तेज वर्षा के दौरान नदी, नाले एवं जलभराव वाले स्थानों के आसपास जाने से बचें।

किसानों एवं आमजन को सलाह दी जाती है कि मौसम खराब होने के दौरान खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रुकें तथा सुरक्षित स्थान पर रहें।

किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन संभावित मौसमीय परिस्थितियों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। जनपदवासियों की सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp